सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

jivan(Life) me safalta(Success) pane ke upay, Ya Mahilaye(Woman) Life Me Safalata Kaise Hasil Kar Sakati Hain, Tips, Tarika Ke Bare Me Jankari

Jivan(Life) Me Ek Safal Yani Success Woman (Aurat) Kaise Bane?? आपके पास अच्छे विचार हैं, अच्छी योजनाए हैं और इन योजनाओ को पूरा करने की काबिलियत हैं, तो सफलता आपकी कदम चूमेगी। बस आप अपने शब्दकोश पर ध्यान दे। कहते हैं, इंसान की वाणी से ही उसकी पहचान बनती है। वह जो बोलता है, वही उसका अंतर्मन है, वही उसकी सोच है और उसी से उसके विचार दूसरों तक पहुंचते हैं। इसलिए विद्वानों ने कहा है कि जो भी बोलना हो, उसे तोलकर बोलना चाहिए। अर्थात खूब सोच विचारकर ही बोलना चाहिए। क्योंकि एक बार यदि शब्द आपके मुख से निकल गए, तो वे कभी वापस नहीं आएंगे। अपनी बात कहने के लिए आप जिन शब्दों का सहारा ले रही हैं, उन्हें नाप-तोलकर ही दूसरों तक पहुंचाएं। यदि आप महिला हैं और ऊंचे पद पर हैं, तो आपके लिए यह और भी चुनौतीपूर्ण तथा आवश्यक हो जाता है। जब आप अपने घर-परिवार और दोस्तों के बीच होती हैं, तो आपको अपने विचारों और सोच को व्यक्त करने में अधिक कठिनाई नही होती, क्योंकि अधिकतर लोग आपके व्यक्तित्व से वाकिफ होते हैं। लेकिन ऑफिस में ऐसा नहीं होता। ऑफिस में आपके साथियों, टीम के सदस्यों के बीच आपका व्यवहार, बोलने का ...

Clubfoot Kya Hai Aur Iska Treatment (Ilaj) Kaise Karaye, Lakshan Ke Bare Me Jankari Hindi Me

Clubfoot Kya Hai? आज की भाग-दौड़ भरी और तनावपूर्ण जिंदगी के कारण लोगों को अपने जीवन में कई असामान्यताओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह की एक असामान्यता ‘क्लबफुट' स्थिति है यानी अंदर की तरफ मुड़ी हुई पैरों की उंगलियां।  उदयपुर स्थित नारायण सेवा संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमरसिंह चुंडावत के मुताबिक, यह एक जन्मजात ऑर्थोपेडिक विसंगति है, जो किसी पारंपरिक उपचार या ऑपरेटिव ट्रीटमेंट के बाद वापस पहले जैसी स्थिति में आ सकती है। दरअसल, यह एक जन्मजात दोष है, जिसमें पैर या तो अंदर की तरफ या नीचे की ओर घूमे हुए होते हैं। नतीजतन, इन बीमारियों से पीड़ित बच्चे बिल्कुल भी नहीं चल पाते हैं, यहां तक कि वे खुद बाथरूम तक भी नहीं जा पाते हैं। आमतौर पर, बच्चे के जन्म के करीब एक सप्ताह के भीतर इस स्थिति का पता लग जाता है। इस स्थिति का इलाज इसका पता लगने के तुरंत बाद शुरू होता है और ऐसे मामलों में प्री-सर्जिकल और पोस्टसर्जिकल उपचार भी उपलब्ध हैं।  जन्म के करीब एक सप्ताह के भीतर ही क्लब फूट का पता चलता हैं। यदि इस दौरान ही इसका उपचार हो जाए, तो इसके खतरे को कम किया जा सकता हैं। ...

How To Email Heavy Or Large Documents Attachments Video, Movie, Pdf, Photos, Mp3 Music Files, Dropbox, GoogleDrive, Onedrive, Firefox Send, Icloud MailDrop, Dropsend, Pcloud Ke Bare Me Jankari In Hindi

Dropbox, GoogleDrive, Onedrive, Firefox Send, Icloud MailDrop, Dropsend, Pcloud Se Free Aur Asani Se Large File Kaise Send Kare??  ईमेल से अटैच कर बड़ी फाइल को शेयर करना आसान नहीं होता हैं, क्योंकि हर ईमेल सर्विस से फाइल भेजने की एक तय सीमा (साइज) होती है। लेकिन कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से  आप ईमेल के जरिए भी हैवी फाइल्स को भी शेयर कर सकते हैं.  कई लोकप्रिय ई-मेल  सर्विसेज में एक तय सीमा से बड़ी फाइल को अटैच कर भेजने की सुविधा नहीं है। ऐसी स्थिति में यूजर को वी-ट्रांसफर जैसी साइट्स पर निर्भर रहना पड़ता हैं। हालांकि ईमेल के जरिए बड़ी फाइल को भेजने के लिए कई बार फाइल्स को क्लाउड स्टोरेज पर अपलोड करना पड़ता है, फिर लिंक के जरिए उसे शेयर करना पड़ता है। वैसे भी, ईमेल के जरिए जब बड़ी फाइल को शेयर करना हो, तो यह पूरा प्रॉसेस अक्सर लम्बा हो जाता है, लेकिन यहां एक बड़ी फाइल को भी आसानी से भेजा जा सकता है। आपको बताते हैं कैसे आसान तरीके हैवी फाइल को ईमेल के माध्यम से भेजा सकते है: Google Drive (गूगल ड्राइव) अगर फाइल को शेयर करने के लिए जीमेल का इस्तेमाल करते हैं, ...

Jyada Thakan Aur Kamjori Ya Susti Hone Ke Kya Karan, lakshan Ho Sakate Hain Aur Unhe Dur Karane Ke Upay, Ilaj, Tarika Bataye

 ज्यादा थकान और कमजोरी या सुस्ती होने के कारण रात में अच्छी नींद लेने के बावजूद भी आपको दिन में थकान महसूस होती है? तो यह सेहत से संबंधित कई अन्य समस्याओं की तरफ इशारा करती । थकान से मन उदास रहता है। किसी काम में मन नहीं लगता है। इस वजह से काम भी ठीक से नहीं होता। थकान होने की मुख्य वजहों को जान लें।  3.7 लीटर तरल पदार्थ पुरुषो को और 2.7 महिलाओ को तरल पदार्थ प्रतिदिन लेना चाहिए। इसमे पानी, अन्य पेय पदार्थ और भोजन से मिलने वाले तरल पदार्थ शामिल हैं।   ज्यादा थकान और कमजोरी या सुस्ती को दूर करने के उपाय, तरीका पानी कम पीनाः पानी कम पीने से शरीर सुस्त पड़ जाता है, जिससे थकान महसूस होने लगती है। अधिक नमक युक्त पदार्थ के सेवन से शरीर की नमी तेजी से समाप्त होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए वरना डिहाड्रेशन खतरनाक स्तर तक पहुंच सकती हैं। पानी के साथ-साथ हर्बल टी, नारियल पानी या फलों का जूस पिएं।  आयरन की कमी: आलस और सुस्ती दूर करने के लिए आयरन और विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ को डाइट में शाम...

Long Drive (Lambi Yatra) Ya Road Trip Par Nikalne Se Pahle Car Me kya-kya Check Karana Jaruri Hai Ya Car Se Ghumane Jane Se Pahale Kya Check Kare Jankari In Hindi

Long Drive (Lambi Yatra) Ya Road Trip  Par Nikalne Se Pahle Car Me Ye Chije Jarur Check Kare लंबी यात्रा से पहले जरूरी है कि आप अपनी गाड़ी की जांच कर लें। लेकिन किस किस चीज की जांच करें, यह जान लेना भी जरूरी है। रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं।  वह भी अपनी पर्सनल गाड़ी से? तो बाकी सारी तैयारियों के साथ-साथ आपको यह भी देखना होगा कि आपकी गाड़ी की कंडीशन दुरुस्त है या नहीं? क्या आप अपनी कार से लम्बी यात्रा पर निकल सकते हैं? कहीं ऐसा न हो कि आप अपने पूर परिवार के साथ घुमने के लिए निकलें और बीच में ही आपकी कार धोखा दे जाए। ऐसे में घूमने का सारा मजा किरकिरा भी हो सकता है, इसलिए घूमने निकलने से पहले अपनी गाड़ी की कंडीशन को अच्छी तरह से परख लेना चाहिए। जब भी आप सफर के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाय खुद की गाड़ी चला कर जाने का निर्णय लेते हैं, तो आपकी जिम्मेदारी और चुनौतियां भी बढ़ जाती हैं। यही कारण है कि खुद लम्बी दूरी तक ड्राइव करके जाना अक्सर जिंदगी भर याद रखने वाला एक अनुभव बन जाता है। हर कोई अपनी पसंद और नापसंद के लिहाज से अपना गंतव्य स्थान चुनता है। और उसी के अनुसार अपने स...

Jyada Dakar Kyu Aati Hain, Dakar Aane Ke Kya Karan Hain? Jyada Dakar Aane Par Kya Kare? Jyada Dakar Na Aane Ke Upay, Ilaj Ke Bare Me Jankari

Jyada Dakar Na Aane Ke Upay, Ilaj Ke Bare Me Jankari खाना खाते ही डकार आने की समस्या से परेशान हो जाते हैं? तो इसका इलाज समय रहते ही करवाना है जरूरी। खाना खाते ही अधिकतर लोग डकार लेते हैं। खाने के बाद डकार आना एक आम बात है। कई जगहों पर तो खाने के बाद डकार लेने को भोजन की तारीफ करने से जोड़कर देखा जाता है। डकार आने से खाया हुआ भोजन जल्दी पच जाता है, जिससे पेट में कोई तकलीफ नहीं होती। डकार को पेट भरने का संकेत भी माना जाता है, लेकिन जब डकार सामान्य स्थिति में भी बार-बार आए, खाते ही बहुत ज्यादा आए, तो यह चिंता का विषय है। इसे सिर्फ पेट भरने का संकेत नहीं मान सकते। यह पेट से अत्यधिक गैस निकालने के तरीकों में भी शामिल है। दरअसल, खाने के साथ हवा भी पेट में चली जाती है, जो डकार के रूप में शरीर से बाहर निकलती है।  Expert के अनुसार और रिसर्च के अनुसार खाने के बाद अक्सर लोगो को डकार आती हैं।  यह एक सामान्य बात है। हा, हद से ज्यादा डकार आने लगे तो सावधान होना जरूरी हैं। दरअसल अधिक मुह खोलकर खाने से भोजन के साथ साथ पेट मे हवा भी चली जाती हैं इससे डकार आने लगती हैं ऐसे मे जब ...

Underactive Thyroid Kya Hai? Underactive Thyroid (Hypothyroidism) Ke Lakshan (symptoms), Bachav Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Underactive Thyroid (Hypothyroidism) Ke Bare Mein थायरॉयड की बीमारी इतने दबे पांव और अलग-अलग ढंग से आती है कि इसे सीधे-सीधे पकड़ पाना काफी मुश्किल होता है…   हाइपोथायरॉडिज्म या अंडरएक्टिव स्तर में लेटने और करवटें बदलते रहने से नींद नहीं आती। सुबह का अलार्म ज्यादा थका होने का एहसास दिलाता है। प्रेरणा शून्य मन, मानसिक शिथिलता, एकाग्रचित्तता की कमी, याद्दाश्त की गड़बड़ी और इसके साथ जुड़ी धारणाएं और समस्या को सुलझाने का कौशल काफी भयावह और थकाने वाला है। यह उदासी कभी न खत्म होने वाले मैराथन की तरह है, जिसमें हम अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के प्रयास में लगे रहते हैं। यह सबके लिए एक परिचित अनुभव या पहचान में न आए 'अंडरएक्टिव थायरॉयड' की समस्या है। गर्दन के निचले हिस्से में स्थित, एडम्स एप्पल के पीछे एक तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जिसे थायरॉयड ग्लैंड कहा जाता है। यह कार में लगे एक्सीलरेटर पैडल जैसा होता है। इसके अंदर दो हार्मोन होते हैं एक थायरॉक्सिन और दूसरा ट्राईआयोडोथायरोनिन। ये हार्मोंस शरीर की उस मेटाबोलिक दर को नियंत्रित करते हैं, जिस दर पर हम ऊर्जा खर्च करते हैं...