jivan(Life) me safalta(Success) pane ke upay, Ya Mahilaye(Woman) Life Me Safalata Kaise Hasil Kar Sakati Hain, Tips, Tarika Ke Bare Me Jankari
Jivan(Life) Me Ek Safal Yani Success Woman (Aurat) Kaise Bane?? आपके पास अच्छे विचार हैं, अच्छी योजनाए हैं और इन योजनाओ को पूरा करने की काबिलियत हैं, तो सफलता आपकी कदम चूमेगी। बस आप अपने शब्दकोश पर ध्यान दे। कहते हैं, इंसान की वाणी से ही उसकी पहचान बनती है। वह जो बोलता है, वही उसका अंतर्मन है, वही उसकी सोच है और उसी से उसके विचार दूसरों तक पहुंचते हैं। इसलिए विद्वानों ने कहा है कि जो भी बोलना हो, उसे तोलकर बोलना चाहिए। अर्थात खूब सोच विचारकर ही बोलना चाहिए। क्योंकि एक बार यदि शब्द आपके मुख से निकल गए, तो वे कभी वापस नहीं आएंगे। अपनी बात कहने के लिए आप जिन शब्दों का सहारा ले रही हैं, उन्हें नाप-तोलकर ही दूसरों तक पहुंचाएं। यदि आप महिला हैं और ऊंचे पद पर हैं, तो आपके लिए यह और भी चुनौतीपूर्ण तथा आवश्यक हो जाता है। जब आप अपने घर-परिवार और दोस्तों के बीच होती हैं, तो आपको अपने विचारों और सोच को व्यक्त करने में अधिक कठिनाई नही होती, क्योंकि अधिकतर लोग आपके व्यक्तित्व से वाकिफ होते हैं। लेकिन ऑफिस में ऐसा नहीं होता। ऑफिस में आपके साथियों, टीम के सदस्यों के बीच आपका व्यवहार, बोलने का ...