सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Mood Swing Kya Hota Hain Aur Mood Swings Kyu Hota Hai, Mood Swings During Pregnancy In Hindi

Mood Swing Kya Hota Hain Aur Mood Swings Kyu Hota Hai   गर्भावस्था में महिलाओं के मन में कई प्रकार की भावनाएं जन्म लेती हैं। ऐसे में कभी-कभी महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं।  Mood- Swing Kya Hota Hain?? गर्भावस्था एक ऐसी अवस्था है, जब महिलाओं के अंदर कई प्रकार की भावनाएं और विचार जन्म लेते हैं। गर्भावस्था के समय कई प्रकार के टेस्ट, डॉक्टर से समय-समय पर मिलना, परिवार में उत्साह, क्रेविंग्स जैसी चीजों से गुजरने के साथ मूड का स्विंग्स होना महिलाओं को थोड़ा चिड़चिड़ा बना देता है। कई बार आप बहुत खुश होती हैं, तो कुछ पलों में आपको बहुत गुस्सा भी आने लगता है, पर यह कोई चिंता की बात नहीं, प्रेगनेंसी में मूड स्विंग होना बहुत आम बात है। व्यवहार में आने वाले इस उतार-चढ़ाव का आप आनंद ले सकती हैं।  भावनात्मक परिवर्तन गर्भावस्था का एक अहम हिस्सा होता है, क्योंकि महिला के शरीर में हॉर्मोन्स में बदलाव होता है। इसलिए माता-पिता दोनों को इसके लिए समान रूप से तैयार होना चाहिए। इस दौरान पुरुषों की भूमिका भी महत्त्वपूर्ण होती है। उन्हें अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए। पत्नी के साथ शांत व्यव...

Bachcho Ko Cavity Se Bachane Thata Rokane Ke Gharale Upay Jankari Hindi Me

Bachcho Ko Cavity Se Bachane, Rokane Ke Gharale Upay Kya Hain Jane.. क्या आपके बच्चों के दांत आपको चिंतित करते हैं? अमेरिका के 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड क्रेनियोफेसियल' की ओर से की गई एक रिसर्च के अनुसार, दो से 11 साल के 42 फीसदी के प्रारंभिक दांतों में कैविटी विकसित होती है और दो से पांच वर्ष के लगभग 28 फीसदी बच्चों के दांतों में कम से कम एक कैविटी विकसित होती है।  Cavity Kaise Hota Hain?  कैविटीज के जोखिम के लिए पर्यावरणीय कारक भी जिम्मेवार है। मुह मे मौजूद एसिड के कारण दाता के इनमत  जो खोखले होने लगते हैं, जिसका एक कारण कैविटी का निर्माण होता है।  Cavity Kise Kahate Hain?  दांतों में छेद होने को वैज्ञानिक भाषा में दंत क्षय या कैविटी कहते है।   Cavity Kyu Aur Kaise Hota Hain? मुंह में मौजूद एसिड के कारण दांतों के इनेमल खोखले होने लगते हैं जिसके कारण कैविटी का निर्माण होता है। ऐसा तब होता है जब बैक्टीरिया प्लाक के रूप में शुगर युक्त खाद्य पदार्थों पर प्रतिक्रिया करता है, इससे अम्ल का निर्माण होता है, जो दांतों के इनेमल पर हमल...

jivan(Life) me safalta(Success) pane ke upay, Ya Mahilaye(Woman) Life Me Safalata Kaise Hasil Kar Sakati Hain, Tips, Tarika Ke Bare Me Jankari

Jivan(Life) Me Ek Safal Yani Success Woman (Aurat) Kaise Bane?? आपके पास अच्छे विचार हैं, अच्छी योजनाए हैं और इन योजनाओ को पूरा करने की काबिलियत हैं, तो सफलता आपकी कदम चूमेगी। बस आप अपने शब्दकोश पर ध्यान दे। कहते हैं, इंसान की वाणी से ही उसकी पहचान बनती है। वह जो बोलता है, वही उसका अंतर्मन है, वही उसकी सोच है और उसी से उसके विचार दूसरों तक पहुंचते हैं। इसलिए विद्वानों ने कहा है कि जो भी बोलना हो, उसे तोलकर बोलना चाहिए। अर्थात खूब सोच विचारकर ही बोलना चाहिए। क्योंकि एक बार यदि शब्द आपके मुख से निकल गए, तो वे कभी वापस नहीं आएंगे। अपनी बात कहने के लिए आप जिन शब्दों का सहारा ले रही हैं, उन्हें नाप-तोलकर ही दूसरों तक पहुंचाएं। यदि आप महिला हैं और ऊंचे पद पर हैं, तो आपके लिए यह और भी चुनौतीपूर्ण तथा आवश्यक हो जाता है। जब आप अपने घर-परिवार और दोस्तों के बीच होती हैं, तो आपको अपने विचारों और सोच को व्यक्त करने में अधिक कठिनाई नही होती, क्योंकि अधिकतर लोग आपके व्यक्तित्व से वाकिफ होते हैं। लेकिन ऑफिस में ऐसा नहीं होता। ऑफिस में आपके साथियों, टीम के सदस्यों के बीच आपका व्यवहार, बोलने का ...

Clubfoot Kya Hai Aur Iska Treatment (Ilaj) Kaise Karaye, Lakshan Ke Bare Me Jankari Hindi Me

Clubfoot Kya Hai? आज की भाग-दौड़ भरी और तनावपूर्ण जिंदगी के कारण लोगों को अपने जीवन में कई असामान्यताओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह की एक असामान्यता ‘क्लबफुट' स्थिति है यानी अंदर की तरफ मुड़ी हुई पैरों की उंगलियां।  उदयपुर स्थित नारायण सेवा संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमरसिंह चुंडावत के मुताबिक, यह एक जन्मजात ऑर्थोपेडिक विसंगति है, जो किसी पारंपरिक उपचार या ऑपरेटिव ट्रीटमेंट के बाद वापस पहले जैसी स्थिति में आ सकती है। दरअसल, यह एक जन्मजात दोष है, जिसमें पैर या तो अंदर की तरफ या नीचे की ओर घूमे हुए होते हैं। नतीजतन, इन बीमारियों से पीड़ित बच्चे बिल्कुल भी नहीं चल पाते हैं, यहां तक कि वे खुद बाथरूम तक भी नहीं जा पाते हैं। आमतौर पर, बच्चे के जन्म के करीब एक सप्ताह के भीतर इस स्थिति का पता लग जाता है। इस स्थिति का इलाज इसका पता लगने के तुरंत बाद शुरू होता है और ऐसे मामलों में प्री-सर्जिकल और पोस्टसर्जिकल उपचार भी उपलब्ध हैं।  जन्म के करीब एक सप्ताह के भीतर ही क्लब फूट का पता चलता हैं। यदि इस दौरान ही इसका उपचार हो जाए, तो इसके खतरे को कम किया जा सकता हैं। ...

How To Email Heavy Or Large Documents Attachments Video, Movie, Pdf, Photos, Mp3 Music Files, Dropbox, GoogleDrive, Onedrive, Firefox Send, Icloud MailDrop, Dropsend, Pcloud Ke Bare Me Jankari In Hindi

Dropbox, GoogleDrive, Onedrive, Firefox Send, Icloud MailDrop, Dropsend, Pcloud Se Free Aur Asani Se Large File Kaise Send Kare??  ईमेल से अटैच कर बड़ी फाइल को शेयर करना आसान नहीं होता हैं, क्योंकि हर ईमेल सर्विस से फाइल भेजने की एक तय सीमा (साइज) होती है। लेकिन कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से  आप ईमेल के जरिए भी हैवी फाइल्स को भी शेयर कर सकते हैं.  कई लोकप्रिय ई-मेल  सर्विसेज में एक तय सीमा से बड़ी फाइल को अटैच कर भेजने की सुविधा नहीं है। ऐसी स्थिति में यूजर को वी-ट्रांसफर जैसी साइट्स पर निर्भर रहना पड़ता हैं। हालांकि ईमेल के जरिए बड़ी फाइल को भेजने के लिए कई बार फाइल्स को क्लाउड स्टोरेज पर अपलोड करना पड़ता है, फिर लिंक के जरिए उसे शेयर करना पड़ता है। वैसे भी, ईमेल के जरिए जब बड़ी फाइल को शेयर करना हो, तो यह पूरा प्रॉसेस अक्सर लम्बा हो जाता है, लेकिन यहां एक बड़ी फाइल को भी आसानी से भेजा जा सकता है। आपको बताते हैं कैसे आसान तरीके हैवी फाइल को ईमेल के माध्यम से भेजा सकते है: Google Drive (गूगल ड्राइव) अगर फाइल को शेयर करने के लिए जीमेल का इस्तेमाल करते हैं, ...

Jyada Thakan Aur Kamjori Ya Susti Hone Ke Kya Karan, lakshan Ho Sakate Hain Aur Unhe Dur Karane Ke Upay, Ilaj, Tarika Bataye

 ज्यादा थकान और कमजोरी या सुस्ती होने के कारण रात में अच्छी नींद लेने के बावजूद भी आपको दिन में थकान महसूस होती है? तो यह सेहत से संबंधित कई अन्य समस्याओं की तरफ इशारा करती । थकान से मन उदास रहता है। किसी काम में मन नहीं लगता है। इस वजह से काम भी ठीक से नहीं होता। थकान होने की मुख्य वजहों को जान लें।  3.7 लीटर तरल पदार्थ पुरुषो को और 2.7 महिलाओ को तरल पदार्थ प्रतिदिन लेना चाहिए। इसमे पानी, अन्य पेय पदार्थ और भोजन से मिलने वाले तरल पदार्थ शामिल हैं।   ज्यादा थकान और कमजोरी या सुस्ती को दूर करने के उपाय, तरीका पानी कम पीनाः पानी कम पीने से शरीर सुस्त पड़ जाता है, जिससे थकान महसूस होने लगती है। अधिक नमक युक्त पदार्थ के सेवन से शरीर की नमी तेजी से समाप्त होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए वरना डिहाड्रेशन खतरनाक स्तर तक पहुंच सकती हैं। पानी के साथ-साथ हर्बल टी, नारियल पानी या फलों का जूस पिएं।  आयरन की कमी: आलस और सुस्ती दूर करने के लिए आयरन और विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ को डाइट में शाम...

Long Drive (Lambi Yatra) Ya Road Trip Par Nikalne Se Pahle Car Me kya-kya Check Karana Jaruri Hai Ya Car Se Ghumane Jane Se Pahale Kya Check Kare Jankari In Hindi

Long Drive (Lambi Yatra) Ya Road Trip  Par Nikalne Se Pahle Car Me Ye Chije Jarur Check Kare लंबी यात्रा से पहले जरूरी है कि आप अपनी गाड़ी की जांच कर लें। लेकिन किस किस चीज की जांच करें, यह जान लेना भी जरूरी है। रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं।  वह भी अपनी पर्सनल गाड़ी से? तो बाकी सारी तैयारियों के साथ-साथ आपको यह भी देखना होगा कि आपकी गाड़ी की कंडीशन दुरुस्त है या नहीं? क्या आप अपनी कार से लम्बी यात्रा पर निकल सकते हैं? कहीं ऐसा न हो कि आप अपने पूर परिवार के साथ घुमने के लिए निकलें और बीच में ही आपकी कार धोखा दे जाए। ऐसे में घूमने का सारा मजा किरकिरा भी हो सकता है, इसलिए घूमने निकलने से पहले अपनी गाड़ी की कंडीशन को अच्छी तरह से परख लेना चाहिए। जब भी आप सफर के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाय खुद की गाड़ी चला कर जाने का निर्णय लेते हैं, तो आपकी जिम्मेदारी और चुनौतियां भी बढ़ जाती हैं। यही कारण है कि खुद लम्बी दूरी तक ड्राइव करके जाना अक्सर जिंदगी भर याद रखने वाला एक अनुभव बन जाता है। हर कोई अपनी पसंद और नापसंद के लिहाज से अपना गंतव्य स्थान चुनता है। और उसी के अनुसार अपने स...