सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Nashta Karane Se Kya-Kya Fayde Hai ? Nashta Na Karne Ke Nuksan, Subah Ke Nashte Mein Kya Khayen?

स्फूर्ति के लिए जरूरी है नाश्ता रात के खाने के बाद हम लंबे समय तक कुछ नहीं खाते, ऐसे में सुबह का नाश्ता पौष्टिक तत्वों से भरपूर होना जरूरी होता है। जिस तरह किसी बंद या नई मशीन को शुरू करने के लिए उसमें ईंधन डालना होता है, उसी तरह रातभर सोने के बाद सुबह की शुरुआत में खाया जाने वाला नाश्ता इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। अमूमन सुबह की भागदौड़ के कारण लोग नाश्ता छोड़ देते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। पूरा दिन काम करने के लिए आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है और इस ऊर्जा के लिए नाश्ते से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।    दरअसल, रात के खाने के बाद हम लंबे समय तक कुछ नहीं खाते, ऐसे में सुबह का नाश्ता पौष्टिक तत्वों से भरपूर होना जरूरी होता है। आप रातभर किए अपने व्रत को नाश्ता करके तोड़ते हैं। शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा और पोषण का 25 प्रतिशत भाग केवल नाश्ते से मिलता है। यह आपके शरीर में ऊर्जा के लेवल को बढ़ा देता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो खाली पेट रहने से पेट में जो पाचन रस उत्पन्न होते हैं, उनसे एसिड बनने लगता है।एसिड से ...

Ayurvedic Bhojan Khane Ke Kya-Kya Fayde Hote Hai, Ayurvedic Bhojan Bare Me Jankari Hindi Mein

आखिर आयुर्वेदिक भोजन है क्या? खाद्य वस्तुओं का अपना एक गुणर्धम होता है , इसलिए उनके सेवन करने का एक तरीका होता है। इन वस्तुओं का जीव के शारीरिक और मानसिक क्रिया-कलापों पर प्रभाव पडता है, आयुर्वेदिक भोजन संस्कृति शरीर में समरसता और सबलता बढ़ाने का काम करता है। आयुर्वेदिक आयु का विज्ञान है, जो जीवन के प्रत्येक पहलू से जुड़ा है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर के शारीरिक एवं मानसिक क्रिया- कलाप वात्, पित्त और कफ पर निर्भर करते हैं। इन्हें त्रिदोष भी कहा जाता है। इन तीनों में संतुलन रहने से उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होता है और असंतुलन होने से शक्ति का क्षय, रुग्णता एवं बीमारियां होती है। इन तीनों के संतुलन को सतत् प्रभावित करने वाले तत्व हैं- भोजन, मौसम, जलवायु, स्थान, आयु और मानसिक अवस्था । इनमें भोजन सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है, क्योंकि हमारी शारीरिक और मानसिक शक्तियों से इसका सीधा संबंध होता है। विविध क्रिया-कलापों में हम लगातार ऊर्जा खर्च करते रहते हैं, इसकी पूर्ति हम भोजन से करते हैं। यह क्रम आजीवन चलता रहता है। आयुर्वेदिक भोजन की अवधारणा समस्त विद्यमान पदार्थों एवं तत्वों के आधा...

Pregnancy Me Twacha Ka Khayal Kaise Rakhe Aur Poshan(Nutrition) Ke Bare Me, During Pregnancy Me Kya Khaye Jankari Hindi Mein

गर्भावस्था के दौरान अक्सर त्वचा और बालों को लेकर कई तरह की समस्याएं आती हैं। इस दौरान त्वचा और बालों की नियमित देखभाल को लेकर बहुत सारी चिंताएं होती हैं। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान शरीर में काफी हार्मोनल बदलाव होते हैं, इसलिए यह अनुमान लगाना कठिन होता है कि कौन-से सौंदर्य उत्पाद आपकी त्वचा के अनुकूल होंगे और कौन-से नहीं, लेकिन यह तय है कि गर्भावस्था का भी एक सौंदर्य पक्ष होता है, मगर उस दौरान आपको मुंहासे, शुष्क त्वचा, रंजकता या खुजली वाले चकत्ते हो सकते हैं। ऐसे में अपने उत्पादों का सही चयन कर आप गर्भावस्था की लंबी कहानी के बीच सुंदरता की एक छोटी कहानी लिख सकती हैं। क्लिंजर गर्भावस्था के दौरान त्वचा अतिरिक्त संवेदनशील हो सकती है, इसलिए ऐसा उत्पाद चुनें, जो कोमल और हाइड्रेटिंग हो। सिरम यह उत्पाद महिलाओं में बहुत लोकप्रिय है, क्योंकि यह एंटीऑक्सिडेंट से भरा हुआ है और रंजकता, झुर्रियां और कायाकल्प जैसे कई मुद्दों से निजात दिला सकता है। पौधों के स्रोतों से प्राप्त विटामिन सी और स्क्वालेन सिरम आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। मॉइस्चराइजर यह सूखेपन को रोकने में मदद करता है और...

High Energy Visible Light Skin Ko Kaise Damage Karte Hain Aur Iske Bachav Ke Bare Me Jankari?? Mobile Phone Radiation Or TV Jyada Dekhne Se Nuksan In Hindi

High Energy Visible Light Skin Ko Kaise Damage Karte Hain???? क्या आपकी नाजुक त्वचा जल्दी बूढ़ी हो रही है? या फिर आपकी त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगी हैं? अगर ऐसा है, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ऐसा सिर्फ सूरज की रोशनी से ही नहीं होता, बल्कि आपके मोबाइल, कंप्यूटर और टेलीविजन से भी हो सकता है। डिजिटल वर्ल्ड के दौर में आप दिन में औसतन 150 बार अपने फोन को चेक करती हैं। रोजाना तकरीबन 10 घंटे मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन के सामने समय बिताती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसकी ब्लू लाइट आपकी आंखों को ही नहीं, आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचा रही है? यहां तक कि सूर्य की किरणों से भी ज्यादा। इससे आपकी त्वचा तेजी से बुढ़ापे की ओर बढ़ रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट बताती है कि दोपहर के समय 20 मिनट में सूरज की रोशनी से आपकी त्वचा का रंग जितना बदलता है, उतना ही एक कंप्यूटर के सामने चार से आठ घंटे बिताने से भी बदलता है।          दरअसल, बढ़ती डिजिटल निर्भरता के कारण हमारी त्वचा फोन और कंप्यूटर से निकलने वाली हानिकारक नीली किरणो के लगातार संपर्क में ...

Badam Khane Se Kya Hota Hai? Badam Khane Ke Fayde Hindi Mein, Tatha Unase Hone Vale Benefits (Labh) Ke Bare Mein Janakri

Badam Khane Se Kya Hota Hai Tatha Unase Hone Vale Benefits कहा जाता है कि पानी में भिगोए हुए दो बादाम खान से दिमाग होता है तेज। इसके अलावा बादाम में ऐसा क्या है और इसके क्या क्या फायदे हैं जाने.... 1. बच्चों को प्रतिदिन पानी में भिगोए दो-तीन बादाम खाना चाहिए। इससे दिमाग तेज होता है, क्योंकि इसमें विटामिन ई दिमाग के लिए फायदेमंद है। 2. प्रत्येक दिन तीन-चार बादाम खाने से कोलेस्ट्रा स्तर नियंत्रण में रहता है। साथ ही यह ब्लड शुगर भी बढ़ने नहीं देता है। 3. बादाम के सेवन से हृदय रोग के होने की संभावना कम हो जाती है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स जैस मैग्नीशियम दिल की सेहत को दुरुस्त करता है 4. मैग्नीशियम ब्लड शुगर रेगुलेट कर फूड क्रेविग्स कम करता है। शरीर द्वारा कैलोरी ग्रहण करने की प्रक्रिया को बाधित करता है, जिससे वजन नहीं बढ़ता है। 5. यह गैस्ट्रोइन्टेस्टिनल सेहत को प्रमोट करता है। फाइबर प्रीबायोटिक प्रॉपर्टीज देता है, जो गैस्ट्रोइन्टेस्टिनल ट्रैक्ट की सेहत को सुधारता है। 6. अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन द्वारा हुए एक शोध में कहा गया है कि बादाम खाने से मधुमेह होने की सं...

Sardiyo Me Baalo Ki Dekhbhal (Care) Kaise Kare Aur Sardiyo (Winter) Me Bal Kyu Jhadate Hain, Baal Badhane Ke Nuskhe Jankari Hindi Mein

 Winter Season Me Baalo Ki Dekhbhal Kaise Kare??? बाल हर मौसम में प्रॉपर देखभाल मांगते हैं। खासकर सर्दी के दिनों में इन्हें पर्याप्त नमी और पोषण की जरूरत होती है। सर्दियों में बालों में अक्सर पोषण की कमी हो जाती है, जिससे बाल और स्कैल्प रूखे हो जाते हैं। जिस तरह गर्मी में सूरज की किरणें नुकसानदायक होती हैं ठीक उसी तरह सर्दियों में भी सूरज की किरणें बालों के लिए हानिकारक हो सकती हैं। अक्सर ठंड से बचने के लिए लोग देर तक धूप में बैठे रहते हैं। इससे बाल धूप से सीधे संपर्क में आते हैं। कई बार आलस में लोग बालों को शैंपू करने से भी बचते हैं। इससे स्कैल्प पर धूल-गंदगी चिपक जाती है, जो बालों को जड़ों से कमजोर बनाते हैं। यदि आपके बाल दो मुंहे और रूखे हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इन दिनों सबसे ज्यादा असर इसी तरह के बालों पर होता है। इससे बालों के झड़ने और कमजोर होने की समस्या बढ़ जाती है। ठंड में नमी के स्तर में भी परिवर्तन होता है, जिससे बालों की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। सही उपायों को अपनाकर बालों से संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है।   बालो की कैसे करें देखभाल कैसे करे टि...

Mood Swing Kya Hota Hain Aur Mood Swings Kyu Hota Hai, Mood Swings During Pregnancy In Hindi

Mood Swing Kya Hota Hain Aur Mood Swings Kyu Hota Hai   गर्भावस्था में महिलाओं के मन में कई प्रकार की भावनाएं जन्म लेती हैं। ऐसे में कभी-कभी महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं।  Mood- Swing Kya Hota Hain?? गर्भावस्था एक ऐसी अवस्था है, जब महिलाओं के अंदर कई प्रकार की भावनाएं और विचार जन्म लेते हैं। गर्भावस्था के समय कई प्रकार के टेस्ट, डॉक्टर से समय-समय पर मिलना, परिवार में उत्साह, क्रेविंग्स जैसी चीजों से गुजरने के साथ मूड का स्विंग्स होना महिलाओं को थोड़ा चिड़चिड़ा बना देता है। कई बार आप बहुत खुश होती हैं, तो कुछ पलों में आपको बहुत गुस्सा भी आने लगता है, पर यह कोई चिंता की बात नहीं, प्रेगनेंसी में मूड स्विंग होना बहुत आम बात है। व्यवहार में आने वाले इस उतार-चढ़ाव का आप आनंद ले सकती हैं।  भावनात्मक परिवर्तन गर्भावस्था का एक अहम हिस्सा होता है, क्योंकि महिला के शरीर में हॉर्मोन्स में बदलाव होता है। इसलिए माता-पिता दोनों को इसके लिए समान रूप से तैयार होना चाहिए। इस दौरान पुरुषों की भूमिका भी महत्त्वपूर्ण होती है। उन्हें अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए। पत्नी के साथ शांत व्यव...