सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Ghar kharidate Samay Kis Bat Ka Dhyan Rakhana Chahiye | Ghar Kharidate Samay Kis Bato Ki Savadhani Rakhani Chahiye

घर खरीदते समय इन बातो का रखे ध्यान या सावधानी हर महिला का सपना होता है कि एक ऐसा घर हो, जहां वह अपने परिवार के साथ खुशी से रह सके। लेकिन, घर करने के दौरान कई तरह की सावधानियों की जरूरत होती है। अपना घर हर किसी का सपना होता है। अक्सर लोग चाहते हैं कि घर छोटा ही सही, लेकिन अपना हो। कई लोग बिल्डर या एजेंट की बातों पर यकीन कर लेते हैं, लेकिन ऐसे लुभावने वादों पर यकीन करने के बजाय घर खरीदने से पहले खुद उस जगह या घर की ठीक से जांच करें। जमीन की पूरी जानकारी जमीन की बढ़ती जरूरत को देखते हुए खेती की जमीन पर जमकर प्लाटिंग की जा रही है। ऐसे में मकान खरीदने से पहले जमीन का मालिकाना हक जरूर जान लें, इससे आप आगे आने वाली दिक्कतों से बच सकती हैं। दो चीजों के बारे में जानकारी जरूर रखें। पहली, जिस जमीन पर इमारत बनी है या बनने वाली है, वह किसके नाम है। दूसरी, उस पर किया गया निर्माण नियमानुसार है अथवा नहीं। । जानकार से लें सलाह किसी भी डेवलपर से घर खरीदने से पहले लिखित में करारनामा जरूर लें, जिसमें फ्लैट की विस्तृत सूचनाओं और सभी शर्तों का जिक्र हो। इसमें भुगतान की योजना, फ्लैट सौंपने का समय भी शामिल हो...

paramedical course kya hota hai | course list, salary, institute, Definition, Qualification, Syllabus Ke Bare Janakari

Paramedical Me Career Kaise Banaye Ya Paramedical Career, Jobs Ke Bare Me Jankari महामारी के दौरान पैरामेडिकल क्षेत्र के लोग इस चुनौती का सामना करने वालों को अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे। आने वाले समय में चुकी हेल्थ केयर के क्षेत्र को और पुख्ता बनाने की योजनाएं बन रही है, तो बतौर पैरामेडिकल प्रोफेशनल एक बेहतर कैरियर की संभावना पैदा हो रही है। पैरामेडिकल कोर्स क्या होता है? मेडिकल के क्षेत्र में डॉक्टरी सेवाओं के अलावा ऐसे भी कई पेशे हैं, जिन्हें चुनकर आप अपने भविष्य को चमका सकते हैं और देश हित में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पैरामेडिकल क्षेत्र की, जिसमें काम करने वाले व्यक्ति को सहायक चिकित्सक भी कहा जाता है, क्योंकि पैरामेडिकल स्टाफ इमरजेंसी मेडिकल केयर प्रोवाइडर के रूप में काम करता है, जो मूल रूप से प्राथमिक चिकित्सा और ट्रॉमा सेवाएं प्रदान करता है। ये एलाइड हेल्थ केयर वर्कर आमतौर पर हेल्थ केयर वर्कर (नर्सिंग, मेडिसिन और फार्मेसी) से अलग होते हैं। इन एलाइड हेल्थकेयरके क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए पैरामेडिकल का कोर्स करना जरूरी होता है। किन क्षेत्रों का कर सकते हैं...

career kaise banaye | career kaise choose kare | career kaise banta hai

करियर कैसे चुने, कैरियर कैसे बनाये या कैरियर कैसे बनाया जाता हैं जानकारी कुछ आदतें हैं, जिन्हें करियर लाइफ का हिस्सा बनाने पर आप अपने कार्यक्षेत्र के किसी भी चुनौतीपूर्ण वक्त का सामना एक लीडर की तरह कर लेते हैं। जानिए एग्जीक्यूटिव कोच के बारे में एक कर्मचारी के तौर पर कुछ आदतें आपसे अपेक्षित होती हैं, जो आपको अपने कार्यक्षेत्र में औरों से आगे रखने में मदद करती हैं। ● एक लक्ष्य बनाएं: अपने करियर में कितनी अवधि में आप कहां पहुंचना चाहते हैं, ये स्पष्टता बहुत जरूरी होती है। जैसे कि इस साल की शुरुआत से ही आप इस साल का लक्ष्य बना लें। ध्यान रहे कि लक्ष्य यथार्थवादी हों और ऐसे हों, जिन्हें पूरा करना आपके लिए संभव हो। ● सीखना जारी रखें : अपनी जानकारी और कौशल में लगातार बढ़ोतरी करना आज के हालात के अनुसार जरूरी है। ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स भी इन दिनों खूब उपलब्ध हैं। उडेमी, कोर्सेरा, लिंक्डइन लर्निग जैसे प्लेटफॉर्म से आप अपने लिए अतिरिक्त कौशल जुटाने की शुरुआत कर सकते हैं। किताबें पढ़िए, अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के बारे में जानिए, संभव हो तो उनके संपर्क में रहिए। ● तकनीक के उस्तादबन जाइए...

hand wash kaise karte hain | corona hand washing time | hand washing steps in hindi

हैंड वाश कैसे करते है या कोरोना हैंड वाशिंग का तरीका  कोरोना वायरस के मामले में हैंड वॉशिंग को बहुत महत्व दिया जा रहा है।वजह है कि इसका संक्रमण हाथों के जरिए ही सबसे अधिक फैलता है। कुछ लोग पूछते हैं कि बार-बार हाथ धोने से क्या होगा? आइए जानते हैं कि हाथ नहीं धोने से क्या-क्या हो सकता है... चिकित्सा विज्ञान मानता है कि संक्रामक बीमारी से बचने के लिए हाथ धोने की प्रक्रिमा महत्वपूर्ण है। इससे हाथों में लगा संक्रमण निकल जाता है। एक अध्ययन के अनुसार हमारे देश में 40 प्रतिशत लोग खाना खाने से पहले हाथ नहीं धोते हैं। इसी अध्ययन के मुताबिक यदि हाथ धोने की प्रक्रिया पूरी ईमानदारी से निभा लें तो हर साल लाखों लोगों की जान बच सकती है। एक से दूसरे तक पहुंचते हैं रोगाणु : बात केवल कोरोना तक ही सीमित नहीं है। हाथ संक्रमित हों और उन्हें धोकर साफ न किया जाए तो कई संक्रामक रोगाणु परिजनों और मित्रों तक पहुंच सकता है। दरवाजे का हैंडल, टॉयलेट या बाथरूम के दरवाजे का हैंडल, नल की टोंटी, रेलिंग, लिफ्ट के बटन और ऐसे ही अनेक स्थान है, जो आमजन के साथ-साथ आपके इस्तेमाल में भी आते हैं और संक्रमित करते हैं। पकड़...

t.b. disease ke lakshan in hindi | t.b ka ilaj v bachav | TB Bimari ke lakshan v khan pan

टीबी की बीमारी के कारण, टी बी रोग में खानपान क्या होना चाहिए व टी बी रोग के लक्षण के बारे में टीबी एक जीवाणुजनित संक्रामक बीमारी है। इसे समय रहते सही उपचार और दवा से रोका जा सकता है । इलाज पूरा न होने पर इसका संक्रमण बनता है मौत का सबब... टीबी संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है, जिसे चिकित्सक की सलाह और सावधानी बरत कर रोका जा सकता है। यदि टीबी के मरीज के संपर्क में आने से रोग लग गया हो तो तुरंत इलाज कराएं और किसी भी सूरत में इलाज पूरा करें। यदि इलाज पूरा न हुआ हो या दवाएं लेने में लापरवाही बरती जाए तो मरीज के शरीर में मौजूद टीबी के रोगाणु दी जा रही दवा के प्रति प्रतिरोध क्षमता पैदा कर लेते हैं। ऐसा होने पर टीबी की सामान्य दवा रोगाणु को मारना बंद कर देती है। ऐसे में मरीज को दूसरी श्रेणी की दवाएं दी जाती हैं,जो लंबे समय तक खानी पड़ती हैं। क्यों होती है टीबी टीबी हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली बीमारी है। जब कोई टीबी संक्रमित व्यक्ति खांसता है तो स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के खांसने अथवा छींकने के कारण उड़ने वाली नमी के कणों में सांस लेता है और इस बीमारी के स...

reedh ki haddi me dard kyu hota hai | reedh ki haddi ke dard ka ilaj

रीढ़ की हड्डी के दर्द का इलाज या रीढ़ की हड्डी में दर्द क्यों होता है कारण के बारे में जानकारी लॉकडाउन ने बेशक घर में रहने के कारण कोविड-19 से बचने का सुरक्षा कवच दिया लेकिन वर्क फ्रॉम होम में गलत पोश्चर बन सकता है स्लिप डिस्क का कारण... कोविड-19 के संक्रमण ने जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है। लॉकडाउन के कारण कामकाजी लोगों को वर्क फ्रॉम होम का फार्मूला अपनाना पड़ा। ढाई माह से मार्निंग वॉक, जिम और घर से बाहर निकलना बंद रहा। ऐसे में विशेषकर सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों के सही ढंग से बैठने-उठने या ठीक पोश्चर अपनाने की आदत भी बिगड़ गई। ऑफिस में चेयर पर सलीके से बैठकर काम करने वाले लोग घर में सोफे, बेड, पलंग या आराम से बेड पर तकिया लगाकर काम निपटाने के आदी बनने लगे। इसी का परिणाम है कि इस दौरान अधिसंख्य लोगों ने रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं को पाल लिया। फिट रहना है, तो व्यायाम के साथ ही सही पोश्चर की आदत को न भूलें। क्योंकि भले ही अनलॉक-1 का चरण शुरू हो गया है, मगर शारीरिक दूरी के अनुपालन में बर्क फ्रॉम होम का कल्चर अभी लंबा चलने वाला है। सही हो पोश्चर: यह एक बड़ी सामान्य बात है कि जब आ...

baal jhadna kaise roke | baal jhadna kaise roke gharelu upchar in hindi

बाल झड़ना कैसे रोके या बाल झड़ना कैसे रोके घरेलू उपाय के बारे में जानकारी प्याज बालों की सेहत के लिए भी फाटादेमंद है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल तत्व गिरते बालो के उपचार के लिए सबसे कारगर है। इसे सीधे या ऑलिव ऑयल में मिलाकर लगाने से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है। आइए जाने. बालों को गिरने से बचाने के लिए सबसे पहले उनको मूल संरचना को समझना होगा बाल किरेटिन से बने होते हैं। टेलोजेन एफलुवियम बाल गिरने का सबसे आम प्रकार है। इसकी तीव्रता कभी कम होती है तो कभी ज्यादा । टायफायड और मलेरिया जैसी बीमारियों के बाद अक्सर कम तीव्रता वाला टेलोजेन एफलुवीयम होता है। लेकिन ऐसा भी पाया गया है कि हाई सल्फर प्रोटीन बॉन्डिंग की कमी से भी बाल टूटते हैं। अलग-अलग मौसमों में बाल गिरने की समस्याएं भी अलग-अलग तरह की होती है। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, हर दिन तकरीबन 100 बाल तक टूटना एक सामान्य प्रक्रिया है। प्याज ज्यादातरघरों में आसानी से मिल जाती है। यह एलियम परिवारकी सदस्य है। इसमें कई सल्फर युक्त कंपाउंड होते है, जिस वजह से इससे एक अलग तरह की गंध आती है, और साथ ही इन्हीं कंपाउंड्स की वजह से ही यह स्वास्थ्य के लिए...