बच्चों के लिए अच्छे संगीत या बच्चों के लिए संगीत वाद्ययंत्र के फायदे बारे में संगीत मनोरंजन है, ध्यान है, उदासी का साथी है। बच्चों के लिए संगीत वरदान है। तो फिर आप अपने बच्चे को संगीत क्यों नहीं सिखाती? किन रागों से रोगों का इलाज 1 - हृदय रोग - दरबारी, सारंग 2- अस्थमा - मालकोश, ललित 3-ब्लड प्रेशर - भैरवी, भूपाली 4- एसीडिटी- खमाज 5- अनिद्रा - भैरवी, सोहनी 6- डिप्रेशन - बिहाग, मधुवंती 7-कमजोरी - जैजेवंती 8- खून की कमी - पीलू 9- याद्दाश्त - शिवरंजनी 10- सिरदर्द - भैरव। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संगीत सिखाने का विचार शायद सबको पसंद न आए , लेकिन अनेक अनुसंधानों में यह बात सिद्ध हो चुकी है कि संगीत बच्चों के मस्तिष्क को प्रखर करता है। संगीत सिर्फ मन बहलाव का माध्यम ही नहीं है , बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभप्रद है , फिर चाहे वह भारतीय संगीत हो या पाश्चात्य। वैज्ञानिकों के मुताबिक जन्म के एक साल तक बच्चे के मस्तिष्क तक यदि संगीत की मधुर धुन पहुंचती है , तो इसका अच्छा असर होता है। संगीत से सुनने , समझने और सीखने की शक्ति बढ़ती है ...
Career Kaise Banaye | career guidance information portal in hindi|career options after 10th 12th| a career job sites|career objective job opportunities pathways|career management academy|career related courses planning|career university| career salahakar margdarshak|Fitness Yoga aasan exercises|fitness health care tips | lifestyle tips| describe tech talks topics 2020 in india|personality types| Relationship Jankari Tips