सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

garmi me balo ki dekhbhal Kaise Kare jankari hindi mein

गर्मी में बाल बढ़ाने का तरीका या गर्मी में बाल लंबे कैसे करें गर्मी के मौसम में बालों को स्वस्थ और खूबसूरत रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। कुछ उपाय अपनाकर आप उन्हें तरोताजा रख सकती हैं। गर्मी के मौसम में बालों और स्किन दोनों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। ज्यादा पसीना निकलने से कई बार आपकी त्वचा और बालों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अगर आपके बाल कमजोर और झड़ते हैं, तो पसीने की वजह से इनके झड़ने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। अगर गर्मियों में आपके बाल भी बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। नियमित रूप से बाल ट्रिम करें गर्मी से आपके बाल रूखे, बेजान और दोमुंहे हो जाते हैं। इसलिए इस मौसम में उनकी सही देखभाल बहुत जरूरी होती है। बालों की देखभाल के लिए उन्हें ट्रिमिंग करना एक अच्छा उपाय है। इसलिए 8 से 10 सप्ताह के अंदर बालों को नियमित रूप से ट्रिम करती रहें। इससे बालों की ग्रोथ तेज होती है। जब आप अपने बालों को नियमित रूप से ट्रिम करती रहेंगी, तो दोमुंहे बाल यानी स्प्लिट एंड बाहर निकल जाएगा और बिना किसी रुकावट आपके बाल बढ़ेंगे। बालों को रोजाना न धोएं गर्मियों के दौरान सिर पर बह...

Yatra ke Fayde| yatra ke anubhav in hindi| yatra ke bare mein jankari chahiye

 yatra ke labh in hindi ya yatra ke anubhav in hindi यात्रा हमें मानसिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक रुप से भी स्वस्थ रखती है। जिंदगी को लेकर मन में चल रहे सवालों की गुत्थी को सुलझाने का काम यात्रा ही करती है। घुमक्कड़पंती किसी नशे से कम नहीं है। एक बार जिसे यह नशा चढ़ जाए, फिर उतारे नहीं उतरता। लेकिन, यात्रा सिर्फ घूमने में ही नहीं, बल्कि ज्ञान हासिल करने और जीवन को सही दिशा की ओर ले जाने में भी आपकी मदद करती है। सफर आपका बहुत बड़ा शिक्षक बन सकता है। घुमक्कड़पन दिल में दबी जिज्ञासाओं को शांत करने, नई चीजों को जानने, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों को आत्मसात करने, जीवन को गतिशीलता प्रदान करने, नवसृजनात्मक विचारों और सामाजिक तथा नैतिक उत्थान एवं उल्लास का अहसास कराता है। कई बार अपनी जिंदगी को लेकर हमारे मन में कई प्रकार के सवाल चलते रहते हैं। उस गुत्थी को सुलझाने का काम यात्रा ही करती है। यह हमें जीवन का महत्व और जीवन को खुलकर जीने की सीख देती है। यात्रा हमें मानसिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखती है। गर्मी और छुट्टियों के दिनों में एक अच्छी यात्रा हमारे जीवन को एक नई दिशा भ...

garmi me twacha (Skin) ki dekhbhal kaise kare | Garmi me Skin care kaise kare Tips In Hindi Mein

गर्मी में स्किन केयर कैसे करे या गर्मी में त्वचा(स्किन) की देखभाल टिप्स  पौष्टिक आहार की कमी, सूरज की तीखी किरणें और अत्यधिक प्रदूषण हमारी त्वचा को खराब करते हैं। लेकिन आप इससे बच सकती है। पिक्चर परफेक्ट, स्वस्थ और चमकती त्वचा हर लड़की का ख्वाब होता है, लेकिन खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा पाना कोई आसान बात नहीं है। आप एक छात्रा, गृहिणी या एक कामकाजी महिला ही क्यों न हों, आपके लिए एक स्वस्थ व खूबसूरत त्वचा होना बहुत मायने रखता है। हालांकि, बाजार में अनगिनत उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन कई घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप अच्छी त्वचा पा सकती हैं। एस्टाबेरी बायोसाइंसेज के ब्यूटी एक्सपर्ट और डायरेक्टर बताते हैं कि हमारी त्वचा बहुत नाजुक होती है और हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल हमारी त्वचा के  लिए अच्छा नहीं होता है। तनावपूर्ण जीवनशैली, व्यस्त दिनचर्या, अपर्याप्त नींद, पौष्टिक आहार की कमी, सूरज की किरणें और अत्यधिक प्रदूषण हमारी त्वचा को खराब करते हैं। इस कारण घर में प्राकृतिक सामग्रियों से बने सौंदर्य उत्पाद ही एकमात्र प्राकृतिक विकल्प हैं। एलोवेरा - एलोवेरा कुपोषित त्वचा के लिए बेहतरीन होता है। इस...

muscular dystrophy kya hai | muscular dystrophy k lakshan(symptoms), Ilaj (treatment) ke bare me

muscular dystrophy Bimari Kya Hain Aur Muscular dystrophy ke bare me jankari  मांसपेशियों के तेजी से क्षीण होने वाली बीमारी (ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्राफी) के इलाज में माइक्रोडिस्ट्राफिन जीन थेरेपी ने काफी उत्साहवर्धक नतीजे दिए हैं.. ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्राफी (डी.एम.डी.) एक गंभीर रोग है, जिसकी गिरफ्त में ज्यादातर बच्चे और किशोर आते हैं। इस मर्ज में मांसपेशियों का क्षय बहुत तेजी से होता है। इस कारण मरीज की दिक्कतें बढ़ जाती हैं, लेकिन पिछले वर्षों में स्टेम सेल के प्रयोग से काफी बच्चों की जान बचाने और जीवन की गुणवत्ता बेहतर करने में सफलता मिली है। चूंकि स्टेम सेल के प्रयोग के बाद भी यह बीमारी जड़ से नहीं जा रही थी। इसलिए शोधकर्ताओं ने जीन थेरेपी का सहारा लिया और हाल ही में प्रचलन में आई माइक्रोडिस्ट्राफिन जीन थेरेपी (एक विशेष प्रकार की जीन थेरेपी) के नतीजों ने बेहद सकारात्मक परिणाम दिए हैं। आइए जानें इसके बारे में। माइकोडिस्ट्राफिन जीन थेरेपी यह एक प्रकार की जीन थेरेपी है, जिसमें माइक्रोडिस्ट्राफिन जीन को एक प्रकार के वायरस (एएवी) की सहायता से रक्त में प्रवाहित किया जाता है। थेरेपी के...

dulhan makeup kaise kare in hindi

गर्मियों के मौसम में साफ-सफाई की ओर ज्यादा ध्यान देना जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। इसलिए घर को साफ रखें और स्वस्थ रहें। सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ खानपान ही अच्छा नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके साथ शरीर और आस-पास की साफ सफाई रखना भी बहुत जरूरी हैं। अगर आपके आस-पास का वातावरण और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली चीजें गंदी हैं, तो आप बीमार पड़ सकती हैं। गर्मियों के मौसम में साफ-सफाई की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। समय-समय पर पंखे को साफ करें। गंदा पंखा देखने में तो बहुत बुरा लगता ही है, साथ ही इसमें जमी धूल-मिट्टी उड़कर खाने में भी पड़ सकती है। इसे साफ करने के लिए तकिये के पुराने कवर का इस्तेमाल करें। पंखे की ब्लेड को तकिये के कवर के अंदर डालकर अच्छे से रगड़कर साफ करें और सारी गंदगी को कवर के अंदर ही झाड़ दें। इससे ब्लेड भी साफ हो जाएगा और घर में गंदगी भी नहीं फैलेगी। गर्मी के मौसम में फ्रिज का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है, ऐसे में तरह-तरह की चीजें रखने से उसमें दुर्गध आने लगती है और फ्रिज गंदा भी...

burner saaf karne ka tarika | Gas burner kaise saaf kare jankari

Gas Ka Burner Kaise Saaf Kare Ya Gas Ke Kale Burner Ko Kaise Saaf Kare  चमक उठेंगे काले बर्नर स्वाद की फैक्ट्री रसोईघर में आपका लंबा वक्त बीतता है। उसके लिए कुछ खास टिप्स अक्सर गृहणियां रसोईघर की शेल्फ व फर्श तो अच्छी तरह साफ करती हैं, लेकिन गैस स्टोव या बर्नर की तरफ ध्यान नहीं देती हैं, जिससे वहां बैक्टीरिया और चिकनाई जम जाती है, जो कई बीमारियों को बुलावा देती हैं। इसके अलावा गैस के लगातार उपयोग से बर्नर अक्सर काले पड़ जाते हैं, जिससे गैस का फ्लो और फ्लेम दोनों कम हो जाते हैं। कुछ ऐसे उपाय हैं, जिनकी मदद से आप गैस स्टोव और बर्नर को आसानी से साफ कर सकेंगी। सिरका : एक कटोरी में आधा कप सेड का सिरका और पानी डालकर मिला लें। इस सॉल्यूशन में गैस बर्नर को रात भर डुबोकर रख दें। सुबह होने पर इसे लोहे के ब्रश से साफ करें। इससे बर्नर चमक जाएंगे। उबला हुआ पानी : स्टोव की पूरी सतह पर उबलते पानी को डाल दें। पानी को तब तक यूं ही रहने दें,जब तक यह कमरे के तापमान जितना ठंडा न हो जाए। इससे खुद ब खुद चिकनाई और गंदगी साफ हो जाएगी। अमोनिया : चूल्हे के बर्नर को साफ करने के लिए एक जिप वाले पैकेट में अमोन...

Online Hotel book karate samay kin kin bato ka dhyan dena chahiye | Online hotel book karate samay kin bato ki savdhani rakhe

 ऑनलाइन होटल बूक करते समय किन जरूरी चीजों पर ध्यान दे या होटल बुक करते समय किस बातो की सावधानी रखें। कहीं भी जाने के लिए ऑनलाइन होटल बुक करना वैसे तो सिर्फ एक क्लिक करने भर का काम होता है। पर कुछ जरुरी चीजों पर ध्यान नहीं देने से आपकी यात्राखराब हो सकती है। ऑनलाइन बुकिंग वैसे तो एक क्लिक करने भर का काम है। लेकिन अगर इस दौरान थोड़ी-सी सावधानी न रखी गई, तो कुछ ऐसी गलतियां हो सकती हैं, जिसके लिए बाद में पछताना पड़ता सकता है। साथ ही सही होटल बुक नहीं करने से आपकी पूरी ट्रिप खराब हो सकती है। ऑफर्स और डिस्काउंट : ऑनलाइन होटल बुक करने से पहले ऑफर्स और डिस्काउंट चेक कर लें। इन दिनों ढेरों ऐसी वेबसाइट्स हैं, जो होटल बुकिंग में आपको ढेर सारा डिस्काउंट देती हैं। खासतौर पर ऑनलाइन सेल के समय बुकिंग कराना सही रहता है क्योंकि तब भारी छूट मिलती है। कंपेरिजन करें: जिन होटल्स को आप शॉर्टलिस्ट कर रही हैं एक बार उनके मूल्य अन्य वेबसाइट्स पर भी देख लें, क्योंकि हर साइट में एक ही होटल के किराये में कुछ न कुछ अंतर अवश्य रहता है, जहां आपको सब से कम रेट मिलें वहीं से बुकिंग कराएं। शर्तों और नियमों को पढ़े:...