सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

hand wash kaise karte hain | corona hand washing time | hand washing steps in hindi

हैंड वाश कैसे करते है या कोरोना हैंड वाशिंग का तरीका  कोरोना वायरस के मामले में हैंड वॉशिंग को बहुत महत्व दिया जा रहा है।वजह है कि इसका संक्रमण हाथों के जरिए ही सबसे अधिक फैलता है। कुछ लोग पूछते हैं कि बार-बार हाथ धोने से क्या होगा? आइए जानते हैं कि हाथ नहीं धोने से क्या-क्या हो सकता है... चिकित्सा विज्ञान मानता है कि संक्रामक बीमारी से बचने के लिए हाथ धोने की प्रक्रिमा महत्वपूर्ण है। इससे हाथों में लगा संक्रमण निकल जाता है। एक अध्ययन के अनुसार हमारे देश में 40 प्रतिशत लोग खाना खाने से पहले हाथ नहीं धोते हैं। इसी अध्ययन के मुताबिक यदि हाथ धोने की प्रक्रिया पूरी ईमानदारी से निभा लें तो हर साल लाखों लोगों की जान बच सकती है। एक से दूसरे तक पहुंचते हैं रोगाणु : बात केवल कोरोना तक ही सीमित नहीं है। हाथ संक्रमित हों और उन्हें धोकर साफ न किया जाए तो कई संक्रामक रोगाणु परिजनों और मित्रों तक पहुंच सकता है। दरवाजे का हैंडल, टॉयलेट या बाथरूम के दरवाजे का हैंडल, नल की टोंटी, रेलिंग, लिफ्ट के बटन और ऐसे ही अनेक स्थान है, जो आमजन के साथ-साथ आपके इस्तेमाल में भी आते हैं और संक्रमित करते हैं। पकड़...

t.b. disease ke lakshan in hindi | t.b ka ilaj v bachav | TB Bimari ke lakshan v khan pan

टीबी की बीमारी के कारण, टी बी रोग में खानपान क्या होना चाहिए व टी बी रोग के लक्षण के बारे में टीबी एक जीवाणुजनित संक्रामक बीमारी है। इसे समय रहते सही उपचार और दवा से रोका जा सकता है । इलाज पूरा न होने पर इसका संक्रमण बनता है मौत का सबब... टीबी संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है, जिसे चिकित्सक की सलाह और सावधानी बरत कर रोका जा सकता है। यदि टीबी के मरीज के संपर्क में आने से रोग लग गया हो तो तुरंत इलाज कराएं और किसी भी सूरत में इलाज पूरा करें। यदि इलाज पूरा न हुआ हो या दवाएं लेने में लापरवाही बरती जाए तो मरीज के शरीर में मौजूद टीबी के रोगाणु दी जा रही दवा के प्रति प्रतिरोध क्षमता पैदा कर लेते हैं। ऐसा होने पर टीबी की सामान्य दवा रोगाणु को मारना बंद कर देती है। ऐसे में मरीज को दूसरी श्रेणी की दवाएं दी जाती हैं,जो लंबे समय तक खानी पड़ती हैं। क्यों होती है टीबी टीबी हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली बीमारी है। जब कोई टीबी संक्रमित व्यक्ति खांसता है तो स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के खांसने अथवा छींकने के कारण उड़ने वाली नमी के कणों में सांस लेता है और इस बीमारी के स...

reedh ki haddi me dard kyu hota hai | reedh ki haddi ke dard ka ilaj

रीढ़ की हड्डी के दर्द का इलाज या रीढ़ की हड्डी में दर्द क्यों होता है कारण के बारे में जानकारी लॉकडाउन ने बेशक घर में रहने के कारण कोविड-19 से बचने का सुरक्षा कवच दिया लेकिन वर्क फ्रॉम होम में गलत पोश्चर बन सकता है स्लिप डिस्क का कारण... कोविड-19 के संक्रमण ने जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है। लॉकडाउन के कारण कामकाजी लोगों को वर्क फ्रॉम होम का फार्मूला अपनाना पड़ा। ढाई माह से मार्निंग वॉक, जिम और घर से बाहर निकलना बंद रहा। ऐसे में विशेषकर सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों के सही ढंग से बैठने-उठने या ठीक पोश्चर अपनाने की आदत भी बिगड़ गई। ऑफिस में चेयर पर सलीके से बैठकर काम करने वाले लोग घर में सोफे, बेड, पलंग या आराम से बेड पर तकिया लगाकर काम निपटाने के आदी बनने लगे। इसी का परिणाम है कि इस दौरान अधिसंख्य लोगों ने रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं को पाल लिया। फिट रहना है, तो व्यायाम के साथ ही सही पोश्चर की आदत को न भूलें। क्योंकि भले ही अनलॉक-1 का चरण शुरू हो गया है, मगर शारीरिक दूरी के अनुपालन में बर्क फ्रॉम होम का कल्चर अभी लंबा चलने वाला है। सही हो पोश्चर: यह एक बड़ी सामान्य बात है कि जब आ...

baal jhadna kaise roke | baal jhadna kaise roke gharelu upchar in hindi

बाल झड़ना कैसे रोके या बाल झड़ना कैसे रोके घरेलू उपाय के बारे में जानकारी प्याज बालों की सेहत के लिए भी फाटादेमंद है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल तत्व गिरते बालो के उपचार के लिए सबसे कारगर है। इसे सीधे या ऑलिव ऑयल में मिलाकर लगाने से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है। आइए जाने. बालों को गिरने से बचाने के लिए सबसे पहले उनको मूल संरचना को समझना होगा बाल किरेटिन से बने होते हैं। टेलोजेन एफलुवियम बाल गिरने का सबसे आम प्रकार है। इसकी तीव्रता कभी कम होती है तो कभी ज्यादा । टायफायड और मलेरिया जैसी बीमारियों के बाद अक्सर कम तीव्रता वाला टेलोजेन एफलुवीयम होता है। लेकिन ऐसा भी पाया गया है कि हाई सल्फर प्रोटीन बॉन्डिंग की कमी से भी बाल टूटते हैं। अलग-अलग मौसमों में बाल गिरने की समस्याएं भी अलग-अलग तरह की होती है। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, हर दिन तकरीबन 100 बाल तक टूटना एक सामान्य प्रक्रिया है। प्याज ज्यादातरघरों में आसानी से मिल जाती है। यह एलियम परिवारकी सदस्य है। इसमें कई सल्फर युक्त कंपाउंड होते है, जिस वजह से इससे एक अलग तरह की गंध आती है, और साथ ही इन्हीं कंपाउंड्स की वजह से ही यह स्वास्थ्य के लिए...

chhachh pine ke fayde, labh, gun in hindi | chhachh peene se kya hota hai

छाछ पीने के क्या-क्या फायदे हैं या छाछ पीने के फायदा व छाछ पीने के लाभ के बारे में जानकारी सेहत की त्रिधारा सत्तू, लस्सी और छाछ कुछ और पेय पदार्थ भी हैं,जो गर्मियों में आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। छाछ : नियमित रूप से छाछ पीने से पेट संबंधी बीमारियां दूर होती है। इसमें इस्तेमाल किए गए मसाले पेट का हाजमा बढ़ाते हैं, जिससे एसिडिटी की शिकायत दूर होती है। सीने में जलन की शिकायत हो, तो घुट-घूट करके छाछ पीने से आराम मिलेगा। छाछ में काली मिर्च और अदरक का इस्तेमाल करने पर खट्टी डकारों से छुटकारा मिलता है। गर्मियों के मौसम में अक्सर ही लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में छाछ का सेवन फायदेमंद होता है। छाछ में इलेक्ट्रोलाइट होता है, जो शरीर में पानी की कमी पूरा करता है। छाछ कैसा भी हो सेहतमंद होता है। इसलिए जिन लोगों को दूध से बनी चीजें हजम नहीं होती, वे वसा रहित छाछ का सेवन कर सकते हैं।

nakhun ko sundar kaise banaye | nakhun ko sundar banane ka tarika | nakhun khubsurat banane ka tarika

नाखून को सुंदर कैसे बनाएं या नाखून को खूबसूरत कैसे बनाएं? नाखून को सुंदर बनाने का तरीका विधि, उपाय के बारे में जानकारी सर्दियों भर ग्लब्स में ढके रहने वाले हाथों को खूबसूरती के साथ दिखाने के लिए यह मौसम सबसे अच्छा होता है और इस कार्य में नेल्स का रोल बेहद अहम होता है। नेल्स को खूबसूरत बनाने के लिए क्या-क्या आजमा सकती है, आइये जानते हैं, ब्यूटी टिप्स नेल पेंट्स- नेल पेंट्स हमेशा से ही सभी लड़कियों की मनपसंद रही हैं। कलरफुल नेलपलिश के जरिए वो अपने नाखूनों को सुंदर व आकर्षक बनाती हैं। हालांकि कस्मेटिक की दुनिया में भी बदलाव आ जाने से अब नेल पेंट्स की भी कई वैरायटी नजर आने लग गई हैं। शिमर, ग्लॉस, ग्लिटर्स बेस्ड नेल पेंट्स के साथ-साथ अब इन दिनों सोक-ऑफ नेलपेंट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सोक-ऑफ नेलपेंट जैल बेस्ड होती हैं, जो अपनी सिंगल कोट में ही शाइन करता है, साथ ही टिकाऊ भी होता है। हॉटपिंक, ब्राइटरेड, पपी अरेंज जैसे शेड्स हाथों की खूबसूरती पर चार-चांद लगाते हैं। इन सबके साथ ही इन दिनों नेल-पेंस का भी इस्तेमाल खूब हो रहा है, इससे नेल्स पर किसी भी प्रकार की आर्ट को बड़ी ही आसानी से बनाय...

Ghap par web development kaise sikhe | how to learn web development at home in hindi

वेब डेवलपिंग कैसे सीखें या घर पर वेब डेवलपिंग कैसे सीखें जानकारी हिंदी में टेक लर्निग वेब डेवलपमेंट से जुड़े बेसिक्स सीखने के लिए जरूरी नहीं है कि किसी इंस्टीट्यूट को ही ज्वाइन किया जाए। बहुत सारे ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जहां से वेब डेवपलमेंट का बेसिक्स घर बैठे आसानी से सीख सकते हैं... द ओडिन प्रोजेक्ट : अगर वेब डेवलपर्स के तौर पर करियर बनाना चाहते हैं, तो फिर इस साइट की मदद ले सकते हैं। यहां पर स्टूडेंट्स वेब डेवलपमेंट और कोडिंग के बारे में सीख सकते हैं। वेब डेवलपमेंट का इंट्रोडक्शन, वेब डेवलपमेंट 101, रूबी प्रोग्रामिंग, एचटीएमएल5, रूबी ऑन रेल्स, सीएसएस3, जेक्वेरी और जावा स्क्रिप्ट की बेसिक्स सीख सकते हैं। इसमें कोडिंग सीखने के लिए वीडियो, ट्यूटोरियल्स, ब्लॉग पोस्ट और अलग-अलग सब्जेक्ट्स के हिसाब से कोर्स भी मिलेंगे। यहां प्रोजेक्ट तैयार करने के अलावा सक्सेस स्टोरी भी पढ़ सकते हैं। https://www.theodinproject.com फ्रीकोडकैंप कोडिंग का बेसिक्स सीखना चाहते हैं, तो यह साइट उपयोगी साबित हो सकती है। कंपनी का दावा है कि यहां से कोडिंग सीख कर 4000 लोगों को डेवलपर्स की नौकरी मिल चुकी है। यहा...