lar granthi me sujan ka ilaj | lar granthi rog ka upchar | lar granthi me infection ilaj | salivary gland disease ilaj v upchar in hindi
लार ग्रंथि (salivary gland) में इन्फेक्शन का उपचार या लार ग्रंथि में सूजन का आयुर्वेदिक इलाज के बारे मे जानकारी लार ग्रंथि में सूजन का घरेलू इलाज पाचनतंत्र को सक्रिय रखने में अहम भूमिका है लार की। यदि लार ग्रंथि में पथरी या गांठ की समस्या है तो घबराएं नहीं, दूरबीन विधि से आसान है उपचार... मुंह में लार का बनना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। लार ग्रंथि से निकलने वाले महत्वपूर्ण पदार्थ हमारी पाचन क्रिया को सक्रिय रखने के साथ ही मुंह व दांतों में होने वाले विकारों से भी रक्षा करते हैं। इसीलिए यदि लार ग्रंथि में किसी तरह की समस्या पैदा होती है तो इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। खाना निगलते वक्त दर्द की शिकायत, गाल, गले में सूजन, दर्द, मुंह खुलने में परेशानी होना भी लार ग्रंथि के संक्रमित होने का संकेत है। कई बार रोगी को इन समस्याओं के साथ ही बुखार भी होता है। यदि यह समस्या बार-बार हो रही है तो इसे टालें नहीं, इसका कारण लार ग्रंथि के संक्रमित होने से लार नली में आया अवरोध है। यदि समय पर इसका उपचार न हुआ तो यह कैंसर जैसी गंभीर समस्या का कारण भी बन सकता है। लार ...