सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं घरेलू उपाय | शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाए इन हिंदी

प्रतिरोधक क्षमता - इम्युनिटी कैसे बढ़ाये क्या खाये? स्वस्थ शरीरकी बुनियाद हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता से बनती है। यह बात मेडिकल साइंस से ही नहीं कोविड संक्रमण में भी साबित हुई। अतः स्वस्थ रहने के लिए खान-पान पर देना है ध्यान, अपनानी है सुव्यवस्थित जीवनशैली और बनाए रखनी है शारीरिक सक्रियता... इम्युनिटी पावर या प्रतिरोधक क्षमता क्या होता है ? दुनिया में अनगिनत जीव-जंत हैं, जो बिना चिकित्सा के ही कई तरह की बीमारियों व चोट से खुद ही ठीक हो जाते हैं। उन्हें पता है कि खुद की रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाई जाए यानी जब तक हमें अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कारगर उपाय पता नहीं होंगे, हम बीमारियों से अपनी रक्षा नहीं कर पाएंगे। इसलिए बस यह ध्यान रखा जाए कि हमारी जीवनशैली प्रकृति के अनुकूल हो। ऐसा होने पर कई तरह की बीमारियों के प्रति हमारी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी है। योग-प्राणायाम इसका एक सफल वैज्ञानिक प्रमाणिक माध्यम है। कोरोना काल में परंपराओं ने बचाया:  भारत जैसे परंपरावादी देश में कोरोना का उतना प्रभाव नही...

Bache Ya Bachcho Ko Intelligent Kaise Banaye

बच्चो को तेज कैसे बनाए या बच्चो को आगे कैसे बड़ाये  बच्चे सपने देखें, तो देखने दें। उन्हें रोकिए नहीं। टोकिए नहीं। उनके सपनों को आप पंख दें। रास्ता दिखाएं। यह जरूरी नहीं कि आपने जो सपना देखा...उस सपने में बच्चे अपना सच देखें। वे अलग रास्ता बनाना चाहते हैं...तो उन्हें हौसला दें। बच्चो को आगे बढ़ाने का तरीका      हर माता-पिता अपने बच्चे के बेहतर भविष्य का सपना देखते हैं। हर कोई चाहता है कि उनका बच्चा एक बेहतर स्कूल में पढ़े, उसे आगे चलकर एक अच्छे कॉलेज में दाखिला मिले, पढ़ने-लिखने के बाद बढ़िया नौकरी मिले और भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल करे। बच्चों को सही दिशा दिखाना माता-पिता का काम है। लेकिन कई बार बच्चों का सपना और माता-पिता का सपना एक जैसा नहीं होता। माता-पिता बच्चे को किसी बड़े ऑफिस में एक बड़ी पोस्ट पर देखना चाहते हैं, तो वहीं बच्चे का सपना डांस करना, एक्टिंग करना या किसी क्रिएटिव क्षेत्र में काम करने का हो सकता है। जरूरी यह है कि बच्चों की इच्छा, पसंद, नापसंद, उनके कौशल और प्रतिभा को नजर अंदाज करने के बजाय उनकी रुचि की पहचान की जाए, उन्हें सपने देखना सिखाया जाए और...

वात पित्त कफ को संतुलित कैसे रखें उपाय के बारे में जानकारी | वात पित्त कफ में क्या खाना चाहिए

वात पित्त और कफ को कैसे दूर करें या वात पित्त और कफ का दूर करने का घरेलू आयुर्वेदिक उपचार व इलाज 20 जुलाई से लगे चातुर्मास को ऋतुओं का संधिकाल कहा गया है। इस मौसम में उमस और नमी के कारण बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं और रोगों से लड़ने की हमारी क्षमता पर भी असर पड़ता है। इसलिए खानपान व दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर इसकी अहमियत बढ़ जाती है ताकि कोई भी बीमारी आपको स्पर्श न कर सके... वात पित्त कफ क्या होता है? आयुर्वेद की मान्यता है कि कोई भी बीमारी शरीर में वात, पित्त और कफ के असंतुलन के कारण होती है। चातुर्मास में इन तीनों की तीव्रता बढ़ जाती है, फलस्वरूप पाचन क्रिया कमजोर पड़ना, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं। इनका एक ही समाधान है कि वात, पित्त और कफ में संतुलन बनाएं। इसके लिए आहार और शारीरिक व्यवहार में संयम व अनुशासन जरूरी हो जाता है। सुपाच्य भोजन करें:  कम तेल, मिर्च, मसाले वाला हल्का सुपाच्य भोजन पाचन तंत्र ठीक रखने में सहायक है। पित्त पाचन क्रिया में सहायक है और उसकी तीव्रता दिन में अधिक व रात्रि में क्षीण पड़ जाती है। इस...

पीवीसी पैनल के बारे मे जानकारी | pvc panel lagane ka tarika

पीवीसी पैनल का प्रयोग करें कैसे करे या पीवीसी  पैनल कैसे लगाया जाता है पीवीसी पैनल का प्रयोग करें      इंटीरियर डिजाइनर कहते हैं कि घर बनाते समय पीवीसी पैनल का प्रयोग करें। दीवार की फिनिशिंग अगर पीवीसी पैनल के जरिये की जाए, तो लंबे समय तक घर की खूबसूरती बनी रहेगी। साथ ही, घर और घर में रहने वाले लोग स्वस्थ रहेंगे। शुरू-शुरू में यह बजट से बाहर  लग सकता है, लेकिन इसकी लॉन्ग लास्टिंग  वैल्यू को ध्यान में रखें, तो यह भी बजट में ही  नजर आएगा।      दीवार पर पीवीसी पैनल का  इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। यह वॉशेबल,  वाटरप्रूफ, डस्ट प्रूफ, बैक्टीरिया फ्री और  रीसाइक्लेबल होता है। यह न तो आसानी से गंदा  होता है और न ही इसमें बैक्टीरिया पनपते हैं। इसके बाद कुछ साल बाद यदि आपको लगे कि  यह गंदा हो गया है, तो इसे अच्छी तरह से  निकाल कर सफाई के लिए बाहर भेज सकते  हैं। दीवारों को स्वस्थ रखने के लिए पेंट के  बजाय पैनलिंग के जरिये उसे कवर करें।      यह कहते हैं कि पीवीसी के अलावा घरवालों के  स्वा...

पैनिक अटैक panic attack kya hota hai | symptoms | treatment | Ilaj | upchar | Lakshan

पैनिक अटैक कैसे ठीक होता है या पैनिक अटैक से छुटकारा (बचने) कैसे पाये उपाय पैनिक अटैक क्या होता है? क्या घबराहट, बेचैनी या तनाव आपको परेशान कर रहा है? सावधान हो जाइए और इनको हद पार मत करने दीजिए, क्योंकि ये पैनिक अटैक का रूप ले सकते है। “पैनिक अटैक, हार्ट अटैक नहीं होता है। यह यह ज्यादातर 25 से 40 साल की उम्र के लोगों में होता है। इसका मुख्य कारण काम का अत्यधिक दबाव या अचानक कोई जिम्मेदारी पड़ जाना भी हो सकता है। हार्ट अटैक में पसीना ज्यादा आता है और सांस लेने में दिक्कत होती है, जबकि पैनिक अटैक में ऐसा नहीं होता है। इसमें एनजाइटी और रेस्टलेसनेस ज्यादा होती है। हार्ट अटैक 40 वर्ष की आयु के बाद आता है। अगर ये सारी दिक्कतें आपको 40 साल के बाद होती हैं, तो जरूर डॉक्टर को दिखाएं। आजकल की आपाधापी भरी जिंदगी और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तनाव आम बात हो चुकी है। लेकिन जब यह आप पर हद से ज्यादा हावी होने लगता है, तो पैनिक अटैक बन जाता है। यह समस्या 25-40 साल के लोगों में बढ़ गई है। आखिर क्या है पैनिक अटैक? दरअसल, पैनिक अटैक अचानक किसी बात को लेकर डर हावी हो जाने या लंबे समय से चिंता...

Laptop v windows ke liye free app | pc free apps download | best free pc app for video v photo editing

Polarr , Shortcut Audio Video, Notepad ++, Audacity, Libra Office Apps Ke Bare Me अगर विंडोज पीसी या लैपटॉप खरीद रहे हैं, तो आपको कुछ एप्स की जरूरत भी पड़ेगी। अगर विंडोज एप्स पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो इसके आल्टरनेटिव एप्स भी उपलब्ध हैं, वह भी बिल्कुल फ्री... पोलरर: फोटो एडिटिंग फोटो एडिटिंग के लिए सॉफ्टवेयर कीतलाश में हैं, तो फिर पोलरर एक विकल्प हो सकता है। यह मोबाइल के साथ पीसी के लिए भी उपलब्ध है।इसमें फोटो एडिटिंग से इफेक्ट्स, स्टाइल और प्रोडक्टिविटी से जुड़े कई तरह के टूल्स मिलते हैं। इसके अलावा,फोटो एडिटिंग के लिए एडोब फोटोशॉप एक्सप्रे सभी आजमाकर देख सकते हैं। शॉर्टकट: ऑडियो-वीडियो एडिटिंग वीडियोएडिटिंग के लिहाज से शानदारटूल है। यह फ्री सॉफ्टवेयर 100 से अधिक ऑडियो-वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। इसमें 4के रिजॉल्यूशन तक का सपोर्ट मौजूद है। इसके साथ ही यह कईइमेज फॉर्मेट को भी सपोर्ट करता है, जिनमें बीएमपी, जीआइएफ, जेपीईजी, पीएनजी, एसवीजी आदिशामिल हैं । एडिटिंग से जुड़े तमाम तरह के टूल्स, स्टाइल औरइफेक्ट्स भी दिए गए हैं। साथ ही, ओपनशॉटभी विकल्प हो ...

नकारात्मक और सकारात्मक भावना इन हिंदी | bhavnaye kya hoti hai

नकारात्मक और सकारात्मक भावनाएं क्या होती है? भावनाए क्या होती है?    भावनाओ के कई रंग हैं। कभी ये हमें मजबूत बनाती है, तो कभी हमारी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है और जब हम भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं, तो जिंदगी की लड़ाई में पीछे छूटते जाते है।      भावनाओं के दो पहलू होते हैं। एक तरफ जहां भावनाएं हमें मजबूत बनाती हैं, तो दूसरी तरफ येहमारी सबसे बड़ी कमजोरी भी बन जाती हैं। भावनाएं सकारात्मक भी होती हैं और नकारात्मक भी। सकारात्मक भावनाएं प्रेम, लगाव एवं दया से जुड़ी होती हैं, जबकि नकारात्मक भावनाएं लालच, गुस्सा, हिंसा एवं स्वार्थ के कारण विकसित होती हैं। नकारात्मक भावनाएं व्यक्ति के शारीरिक एवं  मानसिक व्यक्तित्व को नुकसान पहुंचाती हैं।      उन्हें क्षतिग्रस्त कर देती  हैं। ये हमें स्वार्थी, आत्म-केन्द्रित, अपने तक सीमित रहने वाला बना देती हैं। इससे तनाव का स्तर भी बढ़ने लगता है। ऐसे लोग ज्यादा नकारात्मक सोचते हैं, जिसके कारण उनके जीवन में कोई सकारात्मकता नहीं रह जाती है।      नकारात्मक सोच वाले व...